फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवादों में घिरी, MNS ने जताया विरोध

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, और इसकी शूटिंग 29 सितंबर 2024 से लंदन में शुरू हो चुकी है।

इससे पहले, फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की भारत में रिलीज़ को लेकर विवाद हुआ था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने इस फिल्म के प्रदर्शन का विरोध करते हुए कहा था कि वे किसी भी हालत में पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को महाराष्ट्र में रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने थिएटर मालिकों को चेतावनी दी थी कि यदि वे इस फिल्म को दिखाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।

राज ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था कि कला की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती, लेकिन पाकिस्तान के मामले में यह लागू नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया था कि भारत से नफरत करने वाले देश के कलाकारों को यहां नाचने-गाने और अपनी फिल्में दिखाने की अनुमति क्यों टीना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *