राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन शुरू, यूपी की इकाइयों को बड़ा मौका

लखनऊ, 17 अप्रैल। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश की उन एमएसएमई इकाइयों को दिया जाएगा जो निर्माण या सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, तकनीकी रूप से सक्षम हैं या फिर निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

पुरस्कारों की खास बात यह है कि इसमें महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े उद्यमियों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिससे हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

इस बीच, उत्तर प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों के पास इस बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। राज्य सरकार की ओर से एमएसएमई सेक्टर को मिल रहे निरंतर सहयोग, योजनाओं और प्रोत्साहन का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के चलते यूपी की कई इकाइयों ने बीते वर्षों में तकनीकी मजबूती और उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रदेश की इकाइयाँ समय रहते आवेदन करती हैं, तो वे न केवल राष्ट्रीय मंच पर सम्मान हासिल कर सकती हैं, बल्कि अपने कारोबार को नई ऊंचाई पर भी पहुंचा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *