योगी सरकार की नई पहल: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में खुलेगा ‘इन्वेस्ट यूपी’ का ऑफिस

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के ऑफिस खोलने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद बड़े-बड़े निवेशकों से सीधे संपर्क करना और यूपी में निवेश के मौके बताना है।

मुंबई ऑफिस खास तौर पर वहां रहने वाले यूपी के लोगों से जुड़ने और उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगा। वहीं बेंगलुरु और दिल्ली के ऑफिस आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स और अन्य उद्योगों से तालमेल बैठाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में कई बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की थी, जिससे यूपी को करीब 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाए, और यह कदम उसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *