गौतम बुद्ध नगर में पोषण रैली के ज़रिए फैलाई गई जागरूकता

गौतम बुद्ध नगर में “पोषण पखवाड़ा 2025” के तहत शहर और बिसरख की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक विशेष “पोषण रैली” निकाली। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर और जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संतुलित आहार, स्तनपान, एनीमिया से बचाव और बच्चों व गर्भवती महिलाओं की देखभाल जैसे विषयों पर नारे लगाए और पोस्टर दिखाए। रैली मोहल्लों और मुख्य जगहों से होकर गुज़री, जहाँ स्थानीय लोग भी जुड़ते गए और रैली का समर्थन किया।

इस दौरान परियोजना अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और पोषण से जुड़े जरूरी संदेश साझा किए। आने वाले दिनों में भी पोषण से जुड़ी प्रतियोगिताएं, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान और हेल्दी फूड की प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सही पोषण की जानकारी दी जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *