अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु तकनीक और रक्षा सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
व्यापार वार्ताः दोनों देशों के बीच 2024 में $190 बिलियन का व्यापार हुआ, जिसे 2030 तक $500 बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भारत ने अमेरिकी आयात पर टैरिफ कम करने की इच्छा जताई है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार समझौते की संभावनाएं बढ़ी हैंl भारत ने अमेरिकी स्वच्छ और विश्वसनीय परमाणु तकनीक में निवेश के माध्यम से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की योजना पर चर्चा की
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा उपकरणों की खरीद और सह-उत्पादन पर भी बातचीत हुई, जो दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
व्यक्तिगत पहलूः जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं, जिससे इस यात्रा में पारिवारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके बेटे विवेक के जन्मदिन पर उपहार देकर इस संबं भौर प्रगाढ़ किया।
