नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव ट्रैफिक विभाग में देखने को मिला है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन्स भेजा गया है, जबकि लखन सिंह यादव को नया डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह को पदोन्नत कर अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है, जबकि यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है—
शैव्या गोयल को एसीपी तृतीय नोएडा से एसीपी द्वितीय नोएडा नियुक्त किया गया।
ट्विंकल जैन को एसीपी गौतमबुद्ध नगर से एसीपी तृतीय नोएडा और पुलिस लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
राजीव कुमार गुप्ता को एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा से एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाया गया।
दीक्षा सिंह को एसीपी प्रथम सेंट्रल से एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा के पद पर भेजा गया।
बीएस वीर कुमार, अरविंद कुमार, हेमंत उपाध्याय और सौम्या सिंह को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इस बीच, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को एडीजी (ADG) पद पर प्रमोट किया गया है, वहीं डीसीपी रामबदन सिंह को डीआईजी (DIG) बनाया गया है।
यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
