सोनीपत की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

हरियाणा के सोनीपत जिले के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात तीन फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

जैसे ही आग की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करवाया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

प्रशासन के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पूरी जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

फैक्ट्री मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है और दमकल विभाग ने कहा है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *