दहेज रहित विवाह बना समाज के लिए प्रेरणा,हजरतपुर बाजितपुर

दहेज प्रथा के खिलाफ एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हजरतपुर बाजितपुर निवासी धीरज यादव (पुत्र स्व. बुद्धपाल फौजी) एवं उनकी पत्नी रेखा यादव ने अपने पुत्र इंजीनियर आकाश यादव का विवाह पूर्णतः सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। उन्होंने अपने बेटे की शादी राज बहादुर यादव एवं उनकी पत्नी उषा यादव की सुपुत्री सुजाता यादव से मात्र एक रुपये के प्रतीकात्मक दहेज में की।

इस दहेज मुक्त विवाह ने समाज में एक सशक्त संदेश दिया कि वैवाहिक संबंध प्रेम, सम्मान और समझ पर आधारित होते हैं, ना कि लेन-देन पर। विवाह में कोई दिखावा नहीं किया गया, और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरलता से आयोजन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और समाजसेवी मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव, नोएडा महानगर से अरुण यादव, प्रहलाद यादव बलेरा, महेश यादव, सुरेश यादव, सुभाष यादव, सलेक यादव, हरीश यादव, अजय प्रधान, और जयवीर यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

धीरज यादव के इस निर्णय ने समाज में फैली दहेज जैसी बुराई को चुनौती दी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह विवाह एक मिसाल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *