प्रवेश पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रुपए तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु 150 रुपए देना होगा शुल्क

गौतम बुद्ध नगर, 14 मई — राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नोएडा में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि जनपद में “आईटीआई चलो अभियान” 5 जून 2025 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने इच्छा अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर Online submission of application for admission for session 2025-2026 for government/private ITI लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों को अपना मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित करना होगा।
फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का विकल्प उपलब्ध रहेगा। भुगतान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के भुगतान गेटवे के जरिए किया जा सकेगा । फॉर्म भुगतान की प्रक्रिया दो श्रेणी में बांटा गया हैं। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹250 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹150 आवेदन शुल्क देना होगा।
प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 48 घंटे (दो दिन) का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *