प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में ₹26,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास से संबंधित कार्य शामिल हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन किया, जिनमें राजस्थान के आठ स्टेशन शामिल हैं: अलवर के राजगढ़ और गोविंदगढ़, दौसा का मंडावर महुवा रोड, भीलवाड़ा का मांडलगढ़, हनुमानगढ़ का गोगामेड़ी, सीकर का फतेहपुर शेखावाटी, बीकानेर का देशनोक और कोटा मंडल का बूंदी स्टेशन।
नई ट्रेन सेवा: बीकानेर के देशनोक स्टेशन से प्रधानमंत्री ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक नई पूरी तरह एसी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच संपर्क बेहतर होगा।
राजमार्ग विकास: प्रधानमंत्री ने 3,240 करोड़ रुपये की लागत से 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन और रखरखाव परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इसके अतिरिक्त, 900 किलोमीटर नए हाईवे के निर्माण की भी योजना है।
सौर ऊर्जा पहल: राजस्थान में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 40,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे उनके बिजली बिल शून्य हो गए हैं और उन्हें सौर ऊर्जा से आय अर्जित करने का अवसर मिला है।
जल आपूर्ति परियोजनाएं: प्रधानमंत्री ने झुंझुनू जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना,
नर्सिंग कॉलेज: राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और धौलपुर में नए नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया गया, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए देश में आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़कें, एयरपोर्ट, रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हो रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कामों पर देश पहले जितना पैसा खर्च करता था, आज उससे 6 गुना ज्यादा खर्च कर रहा है। “
