नई दिल्ली, 5 जून 2025:
भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन दोनों दिग्गजों की जगह भरना आसान नहीं है, लेकिन टीम उनके अनुभव से सीखे रास्तों पर आगे बढ़ने को तैयार है।
गिल बोले – “दबाव हर दौरे पर होता है”
गिल ने कहा,
“हर दौरे पर दबाव होता है, यह कोई नई बात नहीं है। हम सभी खिलाड़ी इस माहौल के आदी हैं और जानते हैं कि कैसे प्रेशर को मैनेज करना है।”
बैटिंग ऑर्डर पर गिल का जवाब:
“हम लंदन में 10 दिन का कैंप करेंगे और एक इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेलेंगे, ऐसे में हमारे पास बल्लेबाजी क्रम तय करने के लिए पर्याप्त समय है।”
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत:
टीम इंडिया का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। यह दौरा टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तान
के रूप में उतरेंगे।
