नोएडा: महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का लोकार्पण, माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता की नई पहल

नोएडा, 7 जून 2025 – विनय विंग्स नव जीवन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय केंद्र), नोएडा सेक्टर-37 में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य प्रेरणा श्रीमती नीतू यादव रहीं, जो सेनेटरी पैड प्रोजेक्ट की संचालिका हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) रहीं। उन्होंने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि “माहवारी स्वच्छता महिलाओं का मूल अधिकार है और इसके प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।”

इस अवसर पर सेनेटरी पैड वेंडिंग और डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में मदद करना है। मशीन से नि:शुल्क पैड वितरण की सुविधा दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी ज्योति पटेल, प्रीति सिंह, रेखा यादव और मानसी सिंह समेत कई महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था श्रीमती नीतू यादव की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिनकी संस्था विनय विंग्स नव जीवन फाउंडेशन लंबे समय से महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *