भीषण गर्मी से जूझ रहा ग्रेटर नोएडा, लोग अपना रहे अनोखे बचाव के तरीके

ग्रेटर नोएडा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच चुका है। इस प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए शहर के लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

सड़कों पर निकलने वाले लोग खुद को तेज धूप और लू से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरत रहे हैं। महिलाएं दुपट्टे या स्कार्फ से अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक रही हैं। इससे न केवल उनकी त्वचा धूप से बचती है बल्कि गर्म हवाओं से भी राहत मिलती है। वहीं पुरुष भी चटाई, गमछा या मोटे कपड़े से अपना चेहरा और सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

कई युवा, लड़के-लड़कियां छाता लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं ताकि सूर्य की तेज़ किरणों से खुद को सुरक्षित रख सकें। बाजारों, बस स्टॉप और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छाते का उपयोग अब आम होता जा रहा है।

मोटरसाइकिल सवार भी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। वे चेहरे और सिर को बड़े कपड़े या मास्क से ढक रहे हैं ताकि धूल, धूप और गर्मी से बचाव हो सके।

इसके अलावा, लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह जल्दी या शाम को ही जरूरी काम निपटाने की कोशिश की जा रही है। ठंडे पेय पदार्थों, नींबू पानी, जलजीरा आदि की मांग भी इन दिनों काफी बढ़ गई है।

ग्रेटर नोएडा के नागरिक इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हर संभव उपाय अपना रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा और राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *