विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली के तहत 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वालो को किया जाएगा पुरस्कृत

हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, उनके उत्कृष्ट कार्यों की पहचान और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करना है। वर्ष 2025 के लिए भी राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर, श्री आशीष कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 के तहत इस बार 12 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी या संस्थाएं 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विकास भवन सूरजपुर स्थित कमरा संख्या 107 में कार्यालय समय के दौरान जमा किए जा सकते हैं। श्री कुमार ने बताया कि पुरस्कारों की प्रमुख श्रेणियों में शामिल हैं जैसे की, दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन , दिव्यांगजन को रोजगार देने वाले सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाले श्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, दिव्यांगों के जीवन सुधार के लिए अनुसंधान या नवाचार,बाधामुक्त वातावरण सृजन के लिए उत्कृष्ट कार्य, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला,सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस,दिव्यांगों के लिए अनुकूल वेबसाइट, श्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी एवं दिव्यांग सशक्तीकरण में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी l उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र, दस्तावेज और विवरण के साथ आवेदन जमा करना होगा। जिला अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांगजन, संस्थाओं, सेवायोजकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और इस सम्मानजनक अवसर का लाभ उठाएं। यह पुरस्कार समाज में दिव्यांगजनों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *