बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें एक बार फिर सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और वे जल्द ही अलग हो सकते हैं। अब इस पर खुद अभिषेक बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा, “तो अब मुझे तलाक मिल रहा है? बहुत धन्यवाद इस खबर के लिए! क्या आप मुझे ये भी बता देंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूं? धन्यवाद। #muppets”।
इस ट्वीट से उन्होंने तलाक की खबरों को साफ तौर पर अफवाह बताया और यह भी संकेत दिया कि इस तरह की बातें बेबुनियाद हैं।
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी परेशान करती हैं। उन्होंने कहा, “आप हमारा जीवन नहीं जीते हैं। बिना सोचे समझे कुछ भी लिख देना आसान है, लेकिन इसका असर गहरा होता है।”
अभिषेक ने यह भी बताया कि जब वह किसी आलोचना से परेशान होते हैं, तो ऐश्वर्या उन्हें सकारात्मक रहने की सलाह देती हैं। ऐश्वर्या कहती हैं – “नेगेटिव चीजों पर ध्यान मत दो।”
गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी और दोनों की एक बेटी आराध्या है। दोनों ने अब तक कई फिल्मों में साथ काम किया है और इंडस्ट्री में सबसे चर्चित जोड़ों में गिने जाते हैं।
फिलहाल इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं और दोनों का रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना हुआ है
