मराठी के नाम पर थप्पड़ नहीं चलेगा – फडणवीस का बड़ा एक्शन

मीरा रोड पर दुकानदार को थप्पड़ मारने वालों पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले – मराठी का सम्मान ज़रूरी, पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

मुंबई की मीरा रोड पर एक 48 साल के दुकानदार बाबूलाल चौधरी को मराठी न बोलने पर थप्पड़ मारे गए। आरोप है कि ये हमला मनसे (MNS) के कार्यकर्ताओं ने किया, जिन्होंने उसे धमकी तक दी कि “इस इलाके में व्यापार नहीं करने देंगे।”

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भड़क गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा –

“मराठी के नाम पर गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी!”

फडणवीस, जो महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी हैं, ने बताया कि एफआईआर तुरंत दर्ज हुई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने मनसे को आड़े हाथों लेते हुए कहा –

“मराठी का ठेका किसी एक पार्टी के पास नहीं है। हम भी मराठी हैं। मराठी सम्मानित है, लेकिन गुंडई नहीं चलेगी।”

दिलचस्प बात ये है कि मनसे ने अपने कार्यकर्ताओं का साथ दिया, और कहा कि दुकानदार ने मराठी का अपमान किया था, इसलिए कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया।

इस पर राजनीति और गर्म हो गई जब गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी बयान दिया कि मराठी अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जिससे मनसे के स्टैंड को अप्रत्यक्ष सहारा मिलता दिखा।

अब सवाल ये है — क्या मराठी के नाम पर ज़ुबान की ज़िद से हाथ उठेंगे? क्या भाषा की अस्मिता हिंसा का कारण बनेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *