ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों के बाहर की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और किनारे खुले गटर खतरे का कारण बन रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश के समय हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जब गटरों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल जाता हैl
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधिकारण को शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सेक्टरों के बाहर की ये सड़कों से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन अब इन रास्तों से चलना खतरे से खाली नहीं है। खुले गटरों और गंदगी की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक खतरा होता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गईl लोगों की मांग है कि सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए और खुले गटरों को ढका जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय निवासी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों की समस्या को गंभीरता से ले और तत्काल सुधार कार्य शुरू कराय l l
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के बाहर सड़कों की हालत खराब, खुले गटर बने मुसीबत
