ग्रेटर नोएडा की पहचान और खूबसूरती का प्रतीक परी चौक कुछ समय से उपेक्षा का शिकार हो गया था। यहां लगी परियों की मूर्तियां जर्जर अवस्था में थीं, फव्वारे बंद थे, पेड़ों की कटिंग-सेटिंग नहीं हुई थी और साफ-सफाई भी नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी एक्टिव सिटीजन टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को दी।
शिकायत मिलते ही प्राधिकरण के सीईओ, एसीईओ, महाप्रबंधक और सीनियर मैनेजर ने तत्काल संज्ञान लिया और सुधार कार्य शुरू करवाया। अब परी चौक की सुंदरता एक बार फिर लौट आई है।
प्राधिकरण द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
परियों की मूर्तियों पर नया पेंट किया गया।
फव्वारों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया।
पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई।
पेड़-पौधों की कटिंग और सेटिंग कराई गई।
स्थानीय लोगों और एक्टिव सिटीजन टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आभार जताते हुए कहा कि इस त्वरित कार्रवाई से शहर की सुंदरता में निखार आया है और उम्मीद है कि आगे भी इस तरह की सजगता बनी रहेगी।
