गोपाल खेमका मर्डर केस: लालू यादव के CA का किराएदार निकला मुख्य आरोपी, JDU ने RJD पर लगाए गंभीर आरोप

पटना। चर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अशोक कुमार साह के बारे में पता चला है कि वह राजद सुप्रीमो लालू यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सुमन नायक का किराएदार रहा है। इस खुलासे के बाद सियासत गरमा गई है।

JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, “ये हत्या एक साजिश का हिस्सा है। हम अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे।” उन्होंने कहा कि ये केवल एक बिजनेस रंजिश नहीं बल्कि राजनीतिक मिलीभगत का भी हिस्सा हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, बिल्डर और सरिया कारोबारी अशोक साह ने कारोबारी दुश्मनी के चलते गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी ₹10 लाख में दी थी। शूटर उमेश यादव को इस काम के लिए लगाया गया था। घटना में इस्तेमाल पिस्तौल और स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

इस बीच, पप्पू यादव ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूरा केस दिखावा लग रहा है और पुलिस सबूतों को सही से सामने नहीं ला रही।

वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि जांच सही दिशा में जा रही है और जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे। अब सभी की नजरें आगे आने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और जांच के नए खुलासों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *