ग्रेटर नोएडा 08 जुलाई बुलंदशहर के जिला का ऐतिहासिक गांव कठहेरा जो कि क्रांतिकारी राजा राव उमराव सिंह भाटी की धरती है। वहां से आज शिवभक्तों का एक बड़ा कांवड़ जत्था गौमुख गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा पैदल मार्ग से होगी। सभी कांवड़ियों को कठेहरा गांव के निवासियों ने पुष्प वर्षा और आशीर्वाद के साथ विदा किया। गांव की बुजुर्ग महिलाओं और माताओं-बहनों ने कांवड़ियों को तिलक कर उनकी मंगल यात्रा की कामना की। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि गांव की एकता, श्रद्धा और संस्कृति की झलक भी है। कठेहरा गांव हर वर्ष इस परंपरा को निभाता आ रहा है और इस बार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत की गई। कांवड़िए गौमुख गंगोत्री से पवित्र गंगाजल भरकर 10 जुलाई को वापसी शुरू करेंगे और 23 जुलाई को शिवरात्रि के पावन पर्व पर गांव के शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंग। कावड़ यात्रा कि शुरूआत बोल-बम बम,बम और हर-हर महादेव जयकारो के साथ हुई। पुरा गांव भगवा रंग में रंगा नजर आया और उत्साह देखने को मिला। सभी श्रद्धालु शिवभक्ति के भावना से ओतप्रोत नजर आए। इस यात्रा में शिवभक्तों के गुरु कैलाश भाटी के नेतृत्व में मनीष भाटी, मनोज भाटी, पवन भाटी, शोभित भाटी, सतपाल भाटी, एडवोकेट देवेंद्र शामिल हुए।
कठेहरा गांव से गंगाजल लेने गौमुख गंगोत्री रवाना हुए शिवभक्त कांवड़िए, शिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक
