वृक्षारोपण महाअभियान 2025: “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के साथ धनौरी वेटलैंड परिसर में 50 हजार पौधे रोपे गए

गौतमबुद्ध नगर के धनौरी वेटलैंड के समीप ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारंभ किया गया। अभियान की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही। कार्यक्रम की अगुवाई प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार और क्षेत्रीय वनाधिकारी अनामिका ने की। मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पीपल का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान, पर्यावरण प्रेमी संजय नवादा, सेंट जॉर्ज स्कूल के अनिल भाटी, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल के राकेश पाल, और गंगोत्री डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

र्यक्रम में 50 हजार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें फलदार और छायादार प्रजातियों को प्रमुखता दी गई। साथ ही पौध भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिससे लोग मुफ्त में पौधे लेकर जा सकें।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए छात्रों को घड़ी और टी-शर्ट उपहार में दिए। संजय नवादा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस आयोजन में कमलेश, वीरपाल सिंह, मुकेश मुनीम, कपिल प्रधान, सुरेंद्र भाटी, नूर मोहम्मद सैफी, अजय नागर, दीपक पाल, चिराग, सुनील कुमार, लव कौशिक, अभिज्ञान सूर्यवंशी और सिकंदराबाद रेंज की टीम की विशेष भागीदारी रही।

यह अभियान न सिर्फ हरियाली बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का भी प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

*वृक्षारोपण महाअभियान 2025: “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के साथ धनौरी वेटलैंड परिसर में 50 हजार पौधे रोपे गए*

गौतमबुद्ध नगर के धनौरी वेटलैंड के समीप ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 का शुभारंभ किया गया। अभियान की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही। कार्यक्रम की अगुवाई प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार और क्षेत्रीय वनाधिकारी अनामिका ने की। मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पीपल का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान, पर्यावरण प्रेमी संजय नवादा, सेंट जॉर्ज स्कूल के अनिल भाटी, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल के राकेश पाल, और गंगोत्री डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 50 हजार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें फलदार और छायादार प्रजातियों को प्रमुखता दी गई। साथ ही पौध भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिससे लोग मुफ्त में पौधे लेकर जा सकें।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाते हुए छात्रों को घड़ी और टी-शर्ट उपहार में दिए। संजय नवादा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस आयोजन में कमलेश, वीरपाल सिंह, मुकेश मुनीम, कपिल प्रधान, सुरेंद्र भाटी, नूर मोहम्मद सैफी, अजय नागर, दीपक पाल, चिराग, सुनील कुमार, लव कौशिक, अभिज्ञान सूर्यवंशी और सिकंदराबाद रेंज की टीम की विशेष भागीदारी रही।

यह अभियान न सिर्फ हरियाली बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का भी प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *