नोएडा में शुरू हुई अभ्युदय योजना की यूपीएससी कक्षाएं, 105 अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

नोएडा में शुरू हुई अभ्युदय योजना की यूपीएससी कक्षाएं, 105 अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नोएडा में यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में बृहस्पतिवार से कक्षाओं की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत जिले के कुल 105 चयनित अभ्यर्थियों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत नोएडा के आंबेडकर पुस्तकालय, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और दादरी के सलारपुर कला में केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा।

यूपीएससी कोचिंग के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था, जिसमें 177 छात्रों ने आवेदन किया। इनमें से प्रवेश परीक्षा में सफल 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आंबेडकर पुस्तकालय में कक्षाओं की शुरुआत एक विशेष कार्यक्रम के जरिए की गई, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय समेत कई अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अन्य दोनों केंद्रों पर 15 अगस्त तक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। योजना का उद्देश्य योग्य लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें सफलता की राह दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *