ग्रेटर नोएडा: प्राचीन शिव मंदिर की बिजली गुल, श्रद्धालु बोले- आस्था के साथ खिलवाड़

ग्रेटर नोएड़ा 11 जुलाइ (देशबन्धु) सावन माह में जाहं पूरा देश में शिवभक्ति चरम पर है,वही ग्रेटर नोएड़ा के घोड़ी बछेड़ा गांव सावन के माह में अंधेरा में डुब गया , घोड़ी बछेड़ा गांव का प्राचिन शिव मंदिर कि बिजली काट दी गई,जिससे श्रद्धालऔ की आस्था को ठेस लगी। श्रद्धालु और स्थानीय लोगो को काफी ज्यादा परेशान हैं। बिजली की लाइन काटे जाने से मंदिर और पूरा प्रांगण अंधेरे में डूब गया है, जिससे सावन माह में शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस गंभीर समस्या को समाजसेवी मोहित भाटी और ग्रामीण निशांत रावल ने उजागर किया। दोनों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में जब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे समय में बिजली काटना न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। स्थानीय लोगों ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेसे मांग की है कि वे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करें और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जकार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *