अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें अमेरिका की साजिश हो सकती है।
दरअसल, इस हादसे में मारे गए पायलटों पर ही गलती का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि बोइंग कंपनी को बचाया जा सके?
बताया जा रहा है कि अमेरिका की ट्रंप सरकार बोइंग कंपनी को बचाने के लिए यह चाल चल रही है। जानकारों का कहना है कि अगर बोइंग पर गलती साबित हो गई तो उसे बहुत बड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है और उसकी साख को भी झटका लगेगा।
इसलिए अब शक जताया जा रहा है कि सरकार पायलटों पर ही गलती डाल रही है, ताकि बोइंग को बचाया जा सके। इस मुद्दे पर जांच की मांग भी उठ रही है।
