फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने का मौका डीएम वार रूम, गौतमबुद्धनगर | 14 जुलाई 2025

गौतमबुद्धनगर जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। खरीफ मौसम 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने जानकारी दी कि सभी किसान भाई इस तिथि से पहले अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से बचाव हो सके।

योजना के अंतर्गत जनपद में खरीफ की मुख्य फसलें धान और बाजरा, तथा रबी की मुख्य फसल गेहूं को अधिसूचित किया गया है। इन फसलों के लिए बीमा राशि और प्रीमियम इस प्रकार तय किया गया है:

धान: ₹84,100 प्रति हेक्टेयर बीमा राशि, 2% कृषक अंश (₹1,682)

बाजरा: ₹33,600 प्रति हेक्टेयर बीमा राशि, 2% कृषक अंश (₹672)

गेहूं: ₹86,500 प्रति हेक्टेयर बीमा राशि, 1.5% कृषक अंश (₹1,297.50)

फसल बीमा की सुविधा जिले के सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए उपलब्ध है। बीमा कराने के लिए किसान बैंक शाखाओं या जन सेवा केंद्र (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।

फसल कटाई के बाद यदि ओलावृष्टि, चक्रवात या बेमौसम वर्षा से नुकसान होता है, तो किसान को 72 घंटे के भीतर भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी देना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *