अमलतास रोड पर लहलहा रहे हैं पेड़, हर ग्रीन बेल्ट की हो देखरेख – निवासियों की मांग

ग्रेटर नोएडा में ग्रीन बेल्ट को सुंदर और हराभरा बनाने के लिए 2021 में तत्कालीन सीईओ नरेंद्र भूषण द्वारा बड़ी पहल की गई थी। उन्होंने शहर की सड़कों के किनारे और ग्रीन बेल्ट में अलग-अलग किस्मों के पेड़ लगवाए थे। खास बात ये थी कि जिन पेड़ों को लगाया गया, उन्हीं के नाम पर सड़कों के नाम भी रखे गए।

उसी क्रम में सेक्टर म्यू की ओर जाने वाली सड़क का नाम अमलतास रोड रखा गया था, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में अमलतास के पेड़ लगाए गए थे। हाल ही में स्थानीय लोगों ने वहां जाकर देखा कि अमलतास के पेड़ बहुत अच्छे से बढ़े हैं और पूरा इलाका अब सुंदर और छायादार लगने लगा है।

निवासियों का कहना है कि इसी तरह बाकी जगहों पर लगाए गए पेड़ों की भी समय-समय पर देखभाल होनी चाहिए, ताकि हर ग्रीन बेल्ट हरी-भरी बनी रहे और शहर का पर्यावरण बेहतर हो। लोगों ने प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि पेड़ों की कटाई-छंटाई और पानी की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *