ग्रेटर नोएडा, 22 जुलाई
अल्फा वन सेक्टर के गेट नंबर 3 पर मंगलवार को सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से “एक पौधा मां के नाम” योजना के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 200 पौधे लगाए गए, जिनमें पीपल, अमरूद, जामुन, पिपली और कनेर जैसे पेड़-पौधे शामिल थे।
इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी था। हर पौधा मां के नाम पर समर्पित किया गया, जिससे समाज में जागरूकता और भावनात्मक जुड़ाव दोनों का संदेश फैला।
कार्यक्रम में के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसमें संरक्षक श्री जितेंद्र भाटी, अध्यक्ष श्री शेर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एलपी गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीपाल फौजी, योगेश नागर, उद्यान सुपरवाइजर राहुल, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मनीष डागर, उपदेश सहित अन्य स्थानीय निवासी और स्वयंसेवक भी शामिल हुए।
सभी लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की बात कही।
अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने कहा कि “यह अभियान केवल हरियाली के लिए नहीं, बल्कि मां के सम्मान में एक भावनात्मक पहल है।”
