ग्रेटर नोएडा सी ब्लॉक सेक्टर जू-3 की गिर चुकी चारदीवारी को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने प्राधिकरण को लिखा पत्र

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक की चारदीवारी की हालत खराब हो गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मामले को गंभीर मानते हुए आरडब्ल्यूए जू-3 के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन.जी. रवि कुमार को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि सी ब्लॉक की चारदीवारी खराब गुणवत्ता से बनाए जाने के कारण हल्की बारिश में ही गिर गई। अध्यक्ष ने बताया कि दीवार की नींव पहले से ही कमजोर थी, और इसकी शिकायत पहले भी प्राधिकरण को की गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 07 जुलाई को हुई बारिश में दीवार पूरी तरह से गिर गई। उसके बाद शिकायत करने के 20 दिन बाद तक भी सिर्फ ईंटों को इकट्ठा किया गया है, जबकि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि यही रफ्तार रही तो दीवार के दोबारा बनने में वर्षों लग सकते हैं। कर्मवीर सिंह भाटी ने प्राधिकरण से आग्रह किया है कि वह मामले को प्राथमिकता देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *