ग्रेटर नोएडा 28 जुलाई डेल्टा-एक सेक्टर जो ग्रेटर नोएडा के शहर के पुराने रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। 27 जुलाई को डेल्टा-एक में हरयाली तीज बडे ही धुम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आरडब्लूयए के सामुदायिक केंद्र में किया गया, जो शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तीज के गीत गाए, डांस प्रस्तुत किया और झूले झूलकर त्योहार का आनंद लिया। बच्चों के लिए भी मनोरंजन की विशेष व्यवस्था थी। आरडब्लूयए द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क झूलों की सुविधा गई थी। साथ ही सभी लोगों के लिए प्रसाद स्वरूप जलेबी और समोसे वितरित किए गए, जिसे सभी ने बड़े चाव से खाया। आरडब्लूयए कमेटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सेक्टरवासियों को एक साथ जोड़ना और पारंपरिक त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की भावना को बढ़ावा देना था। आयोजन में सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और व्यवस्था को सफल बनाया। सेक्टरवासियों ने भी आरडब्लूयए की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में सेक्टर की बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और डेल्टा-एक वरिष्ठ नागरिक जितेन्द्र भाटी अध्यक्ष, ऋषिपाल महासचिव, सतीश शर्मा रेशा देवी, रेनू मुनेश, रविता, सुमन, रेखा, प्रेरणा, राखी, मुनेश चौधरी, सरोज तोमर, पूनम शर्मा प्रेरणा भाटी पूनम डाली शामिल हुए।
हरियाली तीज पर डेल्टा-1 में भव्य आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने उठाया आन
