SSC परीक्षा में भारी गड़बड़ी: सर्वर क्रैश और पेपर रद्द होने से छात्र नाराज़

SSC की Selection Post Phase-13 परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच देशभर में आयोजित की गई। लेकिन परीक्षा के दौरान कई सेंटरों पर तकनीकी गड़बड़ियां, सर्वर क्रैश, और परीक्षा अचानक रद्द होने जैसी घटनाएं सामने आईं। इससे हजारों छात्र परेशान हो गए।

छात्रों का आरोप है कि कई केंद्रों पर उन्हें समय पर कंप्यूटर नहीं मिले, कुछ को आधे पेपर के बाद बाहर कर दिया गया। कई जगह बिना कोई कारण बताए परीक्षा रद्द कर दी गई। साथ ही, कुछ केंद्रों पर कर्मचारियों का व्यवहार भी अपमानजनक बताया गया।

इन सब समस्याओं से नाराज़ होकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर #SSCMisManagement नाम से अभियान चलाया और दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया। छात्रों की मांग है कि परीक्षा को दोबारा कराया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *