महिला शिकायतों के समाधान के लिए विशेष निर्देश जारी

ग्रेटर नोएडा 4 अगस्त ग्राम सलारपुर कला के प्रधान और स्थानीय लोगों द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर दी गई शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने महिला संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर तत्काल कदम उठाए हैं। शिकायत में बताया गया कि महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, विवाह सहायता, घरेलू हिंसा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। इस पर जिला प्रोबेशन कुमार पुष्कर द्वारा आदेश जारी किया गया है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाए। इसके तहत लाभार्थियों को मोबाइल पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। महिला शिकायत प्रकोष्ठ इन सभी मामलों की निगरानी करेगा और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इस कार्य के लिए किसी अतिरिक्त मानदेय की आवश्यकता नहीं होगी।यह आदेश सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है ताकि लाभार्थियों को परेशानी न हो और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *