पी-4 के सेक्टर में लम्बे समय से खराब पड़ा जींम, सेक्टर निवासी में फुटा गुस्सा,सुधार की मांग

ग्रेटर नोएडा में पी-4 के सेक्टर में लम्बे समय से खराब पड़ा जींम का आखिरकार सौंदर्यीकरण कर दिया गया। यह जिम पिछले कई महीनों से बंद पड़ी थी और इसके उपकरण भी पूरी तरह से खराब हो चुके थे। सेक्टर निवासी लगातार इसकी मरम्मत और सुधार की मांग कर रहे थे, ताकि लोग फिर से जिम का लाभ उठा सकें। इस मुद्दे को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने गंभीरता से उठाया। कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के ओएसडी गिरिश कुमार झा ने तमाम तरह कि समास्या को उठाया। साथ-साथ खराब पड़ी जिम की समस्या भी उनके संज्ञान में लाई गई। जिम की बदहाली देखकर ओएसडी ने तुरंत निचले अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण और उपकरण बदलने के निर्देश दिए। जिससे कार्रवाई तेज हुई और आज ठेकेदार पवन सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर पहुंचे। उन्होंने पहले जिम में रखे पुराने और खराब उपकरणों को हटाया। इसके बाद वहां नए और आधुनिक जिम उपकरण लगाए गए। जिम के अंदर और आसपास की सफाई और सजावट का काम भी किया गया, जिससे पूरा माहौल नया और आकर्षक दिखने लगा। नई जिम की शुरुआत से सेक्टर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां के निवासी अब सुबह-शाम एक्सरसाइज करने और फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम का उपयोग कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *