दिल्ली के कालकाजी इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज हवा और बारिश के दौरान एक पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। मामले पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए जिम्मेदार विभागों को सख्त आदेश दिए हैं कि शहर में कमजोर और पुराने पेड़ों का तुरंत सर्वे कर हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
कालकाजी में पेड़ गिरते ही युवक की मौत, CM रेखा गुप्ता ने लिया सख्त एक्शन
