ग्रेटर नोएडा 18 अगस्त l यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 22 डी में स्थित गाँव बल्लू खेड़ा को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। यहाँ पानी, सीवर, सड़क, नाली, डिजिटल लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएँ देने का वादा किया गया था। लेकिन इसके बावजूद, यहाँ विकास कार्यों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस समास्या को गंभीरता से उठाते हुए ग्रामीणों ने प्राधिकरण आक्रोश जताया। गाँव वालों का कहना है कि ठेकेदार ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। घटिया मटेरियल लगाया जा रहा है, जिससे सड़कें और नालियाँ जल्दी खराब हो रही हैं। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा कि यीडा केवल कागज़ों पर स्मार्ट विलेज दिखा रहा है, असलियत में काम सही से नहीं हो रहा। उन्होंने मांग की गाँवों का दौरा करें और ठेकेदारों पर कार्रवाई करें। प्राधिकरण ने स्मार्ट विलेज योजना के तहत बल्लू खेड़ा सहित क्षेत्र के कई गाँवों में पेयजल, सीवर, सड़क, नाली, डिजिटल लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का वादा किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा कार्य में भारी अनियमितताएँ बरती जा रही हैं। गाँव के लोगों ने गुस्सा जताया और कहा कि गुणवत्ता वाले काम हों और जिम्मेदारों को जवाबदेह बनाया जाए, तभी स्मार्ट विलेज योजना का असली मकसद पूरा होगा।
बल्लू खेड़ा स्मार्ट विलेज में घटिया काम, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
