पंचशील इंटर कॉलेज में आज से नीट व जेईई विद्यार्थियों के लिए निश्शुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू 

अभ्युदय योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब नीट और जेईई जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। यह कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मंगलवार से पंचशील इंटर कॉलेज में शुरू हो रही है। जिला समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 85 छात्र-छात्राओं ने नीट और जेईई की कोचिंग के लिए पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों के लिए कई सारी सुविधा दि गई ,फर्नीचर, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं कॉलेज में कर दी गई हैं। साथ ही, पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आज सुबह 10 बजे इस केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। अभ्युदय योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। जिले में पहले से आंबेडकर पुस्तकालय में यूपीएससी की कोचिंग चल रही है। इसके अलावा सलारपुर कला में एनडीए और सीडीएस तथा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पीसीएस की कोचिंग जल्द शुरू होने वाली इस पहल से नीट और जेईई जैसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह कदम न केवल शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में अहम है, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा केंद्र बढ़ाकर पंचशील इंटर कॉलेज को भी शामिल किया गया है। इससे छात्रों को और अधिक विकल्प मिलेंगे और वे नजदीकी केंद्र में तैयारी कर सकेंगे। इस पहल से नीट और जेईई जैसा कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *