सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, डाकबंगला चौराहे पर पुलिस से झड़प

पटना, 18 अगस्त।
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि बिहार बोर्ड STET परीक्षा को TRE-4 (टीचर भर्ती परीक्षा-4) से पहले आयोजित करे, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

प्रदर्शनकारी पटना कॉलेज से मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और हालात तनावपूर्ण बन गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डाकबंगला चौराहा शहर का मुख्य मार्ग है, यहाँ धरना या प्रदर्शन से आम जनता को भारी परेशानी होती है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि यदि वे अपनी बात रखना चाहते हैं तो गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें।

इधर, अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार और बोर्ड गंभीर पहल नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *