उपराष्ट्रपति चुनाव: सुदर्शन रेड्डी के नाम से उलझा समीकरण, नायडू और जगन मोहन धर्मसंकट में

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी INDIA गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन मैदान में हैं। दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से होने के कारण राजनीतिक समीकरण और पेचीदा हो गए हैं।

चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती अब आंध्र प्रदेश के दो बड़े नेताओं—तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी—के सामने आ गई है। दोनों दल दक्षिण भारत के हितों को साधने का दावा करते हैं। ऐसे में यह तय करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है कि वे एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन दें या स्थानीय चेहरा माने जाने वाले सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में खड़े हों। यही स्थिति उनके लिए “धर्मसंकट” बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि संसद में एनडीए का आंकड़ा फिलहाल मजबूत है, जिससे राधाकृष्णन को बढ़त मानी जा रही है। लेकिन विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को सामने लाकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। चुनाव की वोटिंग और नतीजे 9 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *