चुनाव : NDA ने राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, विपक्ष ने उतारे जज रेड्डी

नई दिल्ली। देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने उन्हें “जनसेवा के सच्चे प्रतीक” बताते हुए निर्विरोध चुनाव की अपील की।

वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्ष ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ी जाएगी।

चुनाव में एक खास मोड़ तब आया जब नीतिश कुमार की पार्टी JDU ने भी NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन के समर्थन का ऐलान कर दिया। इससे NDA का पलड़ा और भारी हो गया है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए यह चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा। संसद के दोनों सदनों के सांसद इसमें मतदान करेंगे। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए NDA उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *