भिवानी में 19 साल की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था और लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। हालात काबू में रखने के लिए प्रशासन ने जिले में मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने आदेश जारी कर इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया है।
इधर, मनीषा की मौत की जांच अब CBI करेगी। परिवार और स्थानीय लोगों की मांग के बाद हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। मनीषा का तीसरा पोस्टमार्टम दिल्ली के AIIMS में कराया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह उनके गांव ढाणी लक्ष्मण में अंतिम संस्कार किया गया।
इस पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति को भी गरमा दिया है। विपक्ष सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
