निक्की भाटी हत्याकांड: गैस सिलेंडर फटने का दावा झूठा, पति समेत चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की रहने वाली निक्की भाटी की हत्या के मामले में हर दिन नए-नए राज सामने आ रहे हैं। अब तक पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, सास दया, ससुर सतवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच, फोर्टिस अस्पताल का एक मेमो सामने आया है, जिसमें लिखा गया है कि निक्की घर में गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। लेकिन जब पुलिस ने घटना स्थल की जांच की, तो वहां गैस सिलेंडर फटने जैसी कोई भी स्थिति या सबूत नहीं मिला।

इससे शक और गहरा हो गया है कि निक्की की मौत किसी साजिश के तहत हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *