गणेश चतुर्थी पूजा 2025 : जानें कब करें गणेश स्थापना, मुंबई–दिल्ली समेत 12 शहरों का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 27 अगस्त, बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। भक्त 10 दिनों तक विघ्नहर्ता बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। गणेश चतुर्थी की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 1:54 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी। परंपरा के अनुसार गणेश स्थापना और पूजा का सबसे शुभ समय 27 अगस्त को दोपहर 11:05 बजे से 1:40 बजे तक रहेगा।

12 बड़े शहरों का गणेश स्थापना मुहूर्त

दिल्ली – 11:05 AM से 1:40 PM

मुंबई – 11:24 AM से 1:55 PM

नोएडा – 11:05 AM से 1:39 PM

जयपुर – 11:11 AM से 1:45 PM

हैदराबाद – 11:02 AM से 1:33 PM

गुरुग्राम – 11:06 AM से 1:40 PM

चंडीगढ़ – 11:07 AM से 1:42 PM

पुणे – 11:21 AM से 1:51 PM

कोलकाता – 10:22 AM से 12:54 PM

बेंगलुरु – 11:07 AM से 1:36 PM

अहमदाबाद – 11:25 AM से 1:57 PM

चेन्नई – 10:56 AM से 1:25 PM

पूजा विधि और सावधानी

पूजा के समय गणपति की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित कर, दूर्वा, मोदक, फूल और लड्डू का भोग लगाएं। दीप जलाकर मंत्र जाप और आरती करें। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा का दर्शन अशुभ माना जाता है, इसलिए 26 अगस्त दोपहर से रात तक और 27 अगस्त सुबह से रात तक चंद्रदर्शन से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *