दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में जेबकतरों का आतंक, कई नेताओं की जेब कटी

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किया। भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की जेब काट ली। बताया जा रहा है कि उनके पास से कैश, एटीएम कार्ड और जरूरी कागज़ात चोरी हो गए।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक भी पॉकेटमारों की चपेट में आ गए। अचानक हुई इस घटना से नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में जुटी भीड़ में पॉकेटमारों की सक्रियता इतनी तेज़ थी कि कई लोग समझ ही नहीं पाए कि उनकी जेब कब कट गई।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतनी बड़ी वारदात ने प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब घटना की जांच में जुटी है, लेकिन चोरी गए सामान को लेकर पीड़ित नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराज़गी साफ़ देखी जा रही है।

राहुल गांधी की यात्रा में पहले भी कई घटनाएँ सामने आई थीं। हाल ही में एक युवक ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी, वहीं तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षा कर्मी घायल हो गया था। अब पॉकेटमारी की इस घटना ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *