रूस–भारत सवाल पर पत्रकार से भड़के ट्रंप, चेतावनी भी दी

वॉशिंगटन, 4 सितंबर।
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय भड़क गए जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि उन्होंने रूस के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। सवाल सुनकर ट्रंप गुस्से में आ गए और पलटकर बोले – “आपको कैसे पता कि कार्रवाई नहीं हुई? आपको कोई नई नौकरी ढूँढ लेनी चाहिए।”

ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर जो सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, उससे रूस को “सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान” हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यही उनकी रूस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।

राष्ट्रपति ने आगे चेतावनी भी दी कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर भारत ने अपनी नीति में बदलाव नहीं किया, तो जल्द ही ‘फेज़-2’ और ‘फेज़-3’ जैसे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इन बयानों से भारत–अमेरिका के रिश्तों में तनाव और बढ़ सकता है। हाल ही में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की कोशिश भी नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *