मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बड़े धोखाधड़ी मामले में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसका मतलब है कि अब वे देश से बाहर नहीं जा पाएंगे।
पुलिस के अनुसार, यह मामला करीब ₹60 करोड़ के धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी। LOC जारी करने की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी और इमिग्रेशन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जांच पूरी होने तक आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
