पीईटी परीक्षा के चलते गौतमबुद्धनगर में 8 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने संपूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया है। यह कार्यक्रम पहले 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को होना तय था। लेकिन उसी दिन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में दो पालियों में कराई जाएगी।

इसी कारण जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस अब 8 सितंबर 2025 (सोमवार) को होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस नई तिथि पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं ताकि आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *