अल्फा-2 में गंदगी का कहर, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप

सीवर की सफाई न होने और पंप बंद पड़े रहने की वजह से गंदा पानी अब नालियों से निकलकर घरों तक पहुँच गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों के घरों की टोंटियों (नलों) से भी गंदा पानी आने लगा है। इससे लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बदबू, मच्छरों और कीड़ों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी तेज़ हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने और बुज़ुर्गों को बाहर निकलने में भी मुश्किल हो रही है।

लोगों की मांग है कि तुरंत पंप चालू किया जाए, डीज़ल उपलब्ध कराया जाए और नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि फैलते हुए इस गंदे पानी और बीमारियों के संकट से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *