सेक्टर की सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई के लिए आरडब्ल्यूए ने लिए बड़े निर्णय, सीसीटीवी और चारदीवारी पर जोर

बीटा वन में रविवार को आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर की सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि सेक्टर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा मजबूत करने के लिए चारदीवारी बनाने के साथ पार्कों की सफाई और सीवर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महासचिव हरेंद्र भाटी ने वन विभाग के पार्कों की टूटी हुई चारदीवारी को ठीक कराने की भी मांग उठाई।

सेक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मैन गेट 24 घंटे खुला रहेगा, जबकि अन्य गेट रात के साढ़े 10:30 से 11 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, सेक्टर में आने वाली अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द कराया जाएगा।

इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सुनील भाटी, विद्या, अनवर हुसैन, राहुल अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, गुरुचरण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *