दनकौर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजन
नोएडा, दनकौर :
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में शुक्रवार को “ड्राइविंग माइ ड्रीम पोषण चैपियंस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने किया।
इस मौके पर मुख्य सेविका ममता तिवारी, पूनम रावत और किरण भारती ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ भी ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं को नए अवसरों से जोड़ने का प्रयास है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों साधना, मोनिका, संगीता और अंजना ने भी कार्यक्रम में उत्साह दिखाया और कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए इस योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में “पोषण चैपियंस” पर चर्चा हुई। इसमें समझाया गया कि सही खानपान और पोषण से ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज का निर्माण संभव है। वक्ताओं ने पुरुषों की भागीदारी पर भी जोर दिया, ताकि महिलाएँ अकेली न रहकर परिवार और समाज दोनों के सहयोग से आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे महिलाओं और बच्चों दोनों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाना, पोषण के महत्व को समझाना और समाज को स्वास्थ्य की दिशा में जागरूक करना था।
