मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चियों को सिखाई गई आत्मरक्षा, ‘पर्सनल सेफ्टी’ पर कार्यक्रम आयोजित

गौतमबुद्ध नगर में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति 5.0 के तहत इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी, पंचशील कॉलोनी में ‘पर्सनल सेफ्टी’ (व्यक्तिगत सुरक्षा) पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चियों को अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में थाना बिसरख की मिशन शक्ति प्रभारी तरुणा सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि अगर कभी कोई खतरा हो या कोई गलत स्थिति बन जाए, तो कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। बच्चियों ने आत्मरक्षा के कुछ स्टेप्स सीखकर उत्साह भी दिखाया।

महिला कल्याण विभाग की टीम ने सरकार की कुछ योजनाओं के बारे में भी बताया, जैसे—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 181, और वन स्टॉप सेंटर। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को मदद और सुरक्षा देना है।

कार्यक्रम में एसआई अजमुद्दीन, कांस्टेबल सुनील और अंजू, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रिंकी रानी, स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।

महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि बच्चियाँ आत्मनिर्भर बनें, खुद पर विश्वास रखें और किसी भी मुश्किल समय में डरने के बजाय सही कदम उठाना सीखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *