प्लाट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये हड़पने का मामला, पुलिस जांच में

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मूल रूप से बुलंदशहर के खानपुर गांव माधगढ़ में रहने वाले इतेश पोसवाल ने बताया कि उन्हें प्लाट खरीदना था। इसके लिए उन्होंने दादरी संगम बिहार कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल भड़ाना से संपर्क किया। अनिल ने उनकी मुलाकात गाजियाबाद खोड़ा कालोनी निवासी केदारनाथ राय उर्फ देवाशीष से कराई।

केदारनाथ ने सेक्टर 55 नोएडा में 375 गज का प्लाट दिखाया। प्लाट पसंद आने पर तीन करोड़ 75 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने बयाना के रूप में 50 लाख रुपये केदारनाथ को दे दिए और 11 लाख 82 हजार 53 रुपये नोएडा प्राधिकरण के टीएम में जमा किए। रसीद मांगने पर आरोपित टालते रहे। जब पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपितों ने धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों में अनिल भड़ाना, राकेश बिष्ट उर्फ दलवीर, देवाशीष, शशिकांत राय, विभूति और अभिषेक माथुर शामिल हैं। पीड़ित का आरोप है कि इन आरोपितों ने प्लाट का झांसा देकर कुल 60 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए।

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *